औरैया, अप्रैल 3 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा अछल्दा के नेविलगंज स्थित श्री रामबाग मंदिर में हनुमान जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और जय श्री राम व जय बजरंगबली के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हनुमान जयंती को विशेष रूप से मनाया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.