कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर हनुमान जी को वंदन व घी का चोला चढ़ाने के साथ ही हवन-पूजन कराया गया। मंदिरों व आश्रमों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का पूजन कर संकट से मुक्ति व कल्याण की कामना की। इस मौके पर सुंदरकांड के पाठ के साथ भजन कीर्तन के आयोजन हुए। साथ ही भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरण कराया गया।हनुमान जयंती के मौके पर अकबरपुर के अयोध्यापुरी मैदान के पास स्थित दक्षिणेश्वर हुनमान मंदिर में हुनमान जी का पूजन अर्चन हुआ। इसके साथ ही 21 बार हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ के बाद आरती संपन्न हुई। इस मौके पर सूर्यकांत त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी गोरे, अंकुर द्विवेदी, संतोष त्रिपाठी, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी तरह ऐतिहासिक शुक्ल तालाब स्थित नर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.