लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 129 वां जन्मोत्सव सुभाष सेवा समिति ने धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया। सुबह विचार गोष्ठी के बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. डीएन मालपानी पूर्व प्राचार्य वाईडीसी रहे। उन्होंने कहा की नेताजी के जय हिन्द के उद्बोधन व आजाद हिन्द फौज के गठन से अंग्रेज सरकार घबरा गए थे। उनके पराक्रम से ही भारत को आजादी मिली। सुभाष सेवा समिति संरक्षक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा नेताजी का नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ने ही युवाओं पर ऐसा असर किया कि वे देश की आजादी के लिए मर मिटने को तैयार हो गए। सविता गोस्वामी ने भी सम्बोधित किया। अरविंद गुप्ता, महासचिव महेश जायसवाल, कुमुदेश शंकर शुक्ला, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने संबोधित किया। संचालन रामजनम बरनवाल ने किया। डॉ. अशोक शुक्ला, शिवाकां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.