चम्पावत, जनवरी 4 -- बनबसा। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की जयंती बड़े हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई। वार्ड नंबर पांच में सुमन देवी के आवास पर बामसेफ, शिक्षक संगठन और जनप्रतिनिधियों ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बामसेफ के कार्यकर्ता मनोज कुमार जाटव ने कहा कि नारों से नहीं बल्कि शिक्षा से ही नारी सशक्तिकरण सम्भव है। इस अवसर पर वीरवती श्रीवास्तव, रामप्यारी राठौड़, पुष्पा सागर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला साजवान, बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम नरेश, रामभज, मो. उमर, सुमन देवी, मनोज जाटव, धीरज सिंह, कैलाश सागर, केशव राम, खीम राम आर्या, सुनील वाल्मीकि,अशोक सागर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.