आजमगढ़, फरवरी 2 -- आजमगढ़,संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास की जयंती रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह गोष्ठी आयोजित कर लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में कलक्ट्रेट कचहरी स्थित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी कैंप कार्यालय पर रविदास जयंती मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचार धाराओं को अपनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात गरीबों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार,अच्छेलाल विश्वकर्माआदि उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.