कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम स्थित मलूक साधना आश्रम में मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध संत शिरोमणि बाबा मलूकदास की 452वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और शिष्यों ने पूरे आश्रम परिसर को भक्तिमय बना दिया। परंपरा के अनुसार जयंती से पूर्व आश्रम स्थित राम दरबार मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हुआ। मंगलवार सुबह संत मलूकदास आश्रम के पुजारी शिवाकांत पांडेय के नेतृत्व में आश्रम परिसर को पवित्र जल से शुद्ध किया गया। इसके बाद राम दरबार मंदिर, संत बाबा मलूक दास और उनके 14वें उत्तराधिकारी योगी नानक चंद्र देव महाराज की प्रतिमाओं का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया गया। साथ ही बाबा की गद्दी, पवित्र ध्यान योग गुफा और समाधि स्थल को सुगंधित फूलों व आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया। वैदिक मंत्रोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.