दुमका, फरवरी 2 -- दलाही,प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत के ग्राम सिंगटूटा में रविवार को डा. भीम राव अंबेडकर युवा क्लब सिंगटूटा के अध्यक्ष रंजीत महरा की अध्यक्षता में संत रविदास की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस मौके पर काफी संख्या में संगठन के सदस्य और ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने बारी बारी से संत रविदास के छायाचित्र पर पुष्प,सुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही संकल्प लिया कि इनके पद चिन्हों पर चलते हुए उनके सपनों को साकार करेंगे। मौकेपर क्लब के सचिव जयदेव दास ने संत रविदास का समाज के उत्थान किये गए समर्पित और त्याग पर प्रकाश डालते हुए कविताओं के माध्यम से समाज को जागरूक किया। वे संत के साथ कवि एवं समाज सुधारक भी थे। इस मौके पर संजीत दास, राजू दास, रंजन दास, बीरू, विजय, सुदामा, चंदन, राजदीप दास, गोरन, पुतुल दास, ललिता कुमारी, प...