धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती
आदित्यपुर, मई 17 -- आदित्यपुर। बंतानगर स्थित शनिदेव साईंनाथ मंदिर में शनिवार को शनि जयंती मनाई गई। इसमें सुबह से जप, पाठ, पूजा-अर्चना, मंगल पूजन, विष्णु सहस्त्रनाम, विष्णु स्रोत, षोडष पूजन, तेल अभिषेक व शनि पीड़ाहरण स्रोत आदि अनुष्ठान के बाद दिन में 12 बजे भोग व अभाव ग्रस्त लोगों के बीच छातों का वितरण किया गया। शाम में श्रृंगार व आरती के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। इस अवसर पर पं. माणिकचंद्र शर्मा, जगदीश नारायण चौबे, झारखंड आंदोलनकारी रामसिंह महतो समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर 2100 दीप जलाकर मनाया गया जन्मोत्सव यह भी पढ़ें- शनि जयंती के मौके पर शहर में बही आस्था की बयार श्रध्दालुओं ने की पूजा अर्चना यह भी पढ़ें- शनि जयंती पर किया गया तेलाभिषेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.