मैनपुरी, जनवरी 13 -- लोहड़ी का त्योहार मंगलवार की रात शहर के गुरुद्वारा पर धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा के बाहर लकड़ियों की लोहड़ी सजाई गई और पूजन के बाद इसे अग्नि को समर्पित कर दिया गया। लोहड़ी मकर संक्रांति पर्व से एक दिन पहले मनाई जाती है। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य ग्रंथी ने सभी लोगों को बधाई दी एवं नववर्ष की खुशियों की अरदास की गई। शहर के पंजाबी कालोनी स्थित गुरुद्वारा में लोहड़ी पर्व मनाया गया। यहां मुख्य ग्रंथी हरी सिंह, जयसिंह द्वारा लोहड़ी सजाई गई एवं दीवान साहिब संपूर्णता के उपरांत अग्नि को समर्पित किया। मुख्य ग्रंथी हरी सिंह ने बताया कि लोहड़ी पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाब में लोहड़ी का पर्व दुल्ला भट्टी और सुंदरी मुंदरी की कथा से जुड़ा है। ऐसी मान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.