लातेहार, अप्रैल 2 -- बेतला प्रतिनिधि । चेरो राजवंश के प्रसिद्ध और सबसे लोकप्रिय राजा मेदिनीराय की 393 वीं जयंती कुटमू चौक में गुरुवार को काफी धूमधाम से मनाई गई। मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि राम लखन सिंह,विशिष्ट अतिथि अजय बख्शराय,शंखनाथ सिंह,फौजदार सिंह, युगेश्वर सिंह समेत चेरो (आदिवासी) समुदाय के कई गणमान्य लोगों ने राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद चेरो राजवंश का प्रतीक ध्वज स्थापित कर उसे विधिवत पूजन और नमन किया। इस दौरान मौजूद समाजसेवी फौजदार सिंह ने चेरो राजवंश के सबसे लोकप्रिय और प्रतापी राजा मेदिनीराय के गुणों का बखान करते कहा कि गोभक्त प्रेमी राजा मेदिनीराय के शासन में प्रजा काफी सुखी और सुरक्षित थी। पूरा समाज समृद्ध और खुशहाल था। घर-घर में दूध-दही,घी की प्रचुरता थी।उनके शासन काल का प्रसिद्ध लोकोक्ति राजा मेदनिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.