धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
कन्नौज, मई 9 -- क्षेत्र के गांव नगला चौधरी स्थित दिव्य श्रेणी माता धाम पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ श्रेणी माता मंदिर से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए छिबरामऊ तक पहुंची। रैली के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और महाराणा प्रताप के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में आकाश भदौरिया, अंशु तोमर, दीपू सेंगर, सिक्की दुबे, गुड्डन ठाकुर, रजत त्रिपाठी, विवेक सिंह, सुधीर चौबे, रॉबिन भदौरिया, सिंकू भदौरिया, अभिषेक राजावत, रवि सिंह, राजन गुप्ता, अनुज बैश एवं उपेंद्र चतुर्वेदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप की मनी जयंती, सांसद विधायक जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.