धूमधाम से मनाई गई महाराजा भगीरथ जयंती
सहारनपुर, मई 18 -- देवबंद, संवाददाता। विशाल सैनी समिति के तत्वावाधान में आयोजित महाराजा भगीरथ जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने महाराजा भगीरथ के पदचिंहों पर चलने का आह्वान किया। सोमवार को मोहल्ला सैनी सराय स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी और सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रुपेश सैनी की ओर से यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। डॉ. महेंद्र सैनी ने महाराजा भगीरथ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनसे शिक्षा लेकर समाज के लिए नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने की प्रेरणा दी। इस दौरान समिति के नगर अध्यक्ष राजू सैनी, रामकला, राम मोहन सैनी, उमेश, मान सिंह, चंद्रपाल सैनी, कुलदीप सैनी, मांगेराम, संजय सैनी, धर्मवीर, मोनू और संदीप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.