हरदोई, अप्रैल 5 -- माधौगंज। कस्बे के संकेत कुश गेस्ट हाउस में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अवनीश कुमार सिंह मौजूद रहे, जिनका कश्यप समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि अवनीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गंगा के मैदानी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग कश्यप गोत्र से जुड़े हैं। उन्होंने महर्षि कश्यप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि उनके योगदान को शब्दों में बयां करना कठिन है। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जनहितकारी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने महर्षि के तप, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजक जिला साधन सहकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.