रामपुर, अप्रैल 15 -- रामपुर। जिलेभर में मंगलवार को बाब साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जयंती का आयोजन धूमधाम से किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम हुए। वक्ताओं द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जनता दल यूनाइटेड पार्टी की ओर से आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रदेश सचिव प्रभारी भानु प्रताप सिंह यादव ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार समानता और न्याय के महान प्रवर्तक डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान उनके विचार हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं, जहां हर नागरिक को समान अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.