रामपुर, अप्रैल 12 -- शनिवार को कस्तूरबा गांधी जयंती के अवसर पर नगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षिकाओं ने कस्तूरबा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रधानाध्यापक सुमिती चौहान ने कहा कि कस्तूरबा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। मीना शर्मा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी के नाम पर राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की स्थापना की गई। इस अवसर पर सुमिती चौहान,मीना शर्मा, पल्लवी चौहान, नलिनी गुप्ता, अर्शी खां, नसरीन जहां, अलका, सीमा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.