भागलपुर, अप्रैल 15 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खुर्द में आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आयोजक मंडल द्वारा दुल्हा गाड़ी, घोड़े, तासा पार्टी, भांगड़ा के साथ परिभ्रमण किया गया। जुलूस के साथ मधुसूदनपुर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद थी। इसके बाद रामपुर अंबेडकर चौक के पास केक काटकर उनकी जयंती मनाई गई। मौके पर रामपुर खुर्द पंचायत के मुखिया गौतम पासवान, गुणेश्वर दास, सौरभ कुमार, उमेश दास, नागेश्वर दास आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...