उन्नाव, मार्च 26 -- उन्नाव। बांगरमऊ स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक बिंदुसार के पुत्र तथा चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र थे। उन्होंने आज केपरिवेश से आज की सरकार से सबको सतर्क रहने का आवाहन भी किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने जिस तरीके से अखंड भारत का निर्माण किया। उनका वह पराक्रम आज के इस परिवेश में विखंडित होता प्रतीत हो रहा है समाज जातियों और धर्म में विभाजित होकर कमजोर हो रहा है। इस दौरान मंसूर अली, अजय गौतम, आशुतोष शर्मा, अजय कुशवाहा, सैयद सैफ इकबाल अहमद, अभय सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...