कन्नौज, दिसम्बर 25 -- छिबरामऊ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जन्म जयंती नगर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मोहल्ला इंदिरानगर स्थित आरबी पब्लिक स्कूल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन मनोज दुबे ने केक काटकर और मिष्ठान वितरित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों एवं स्कूल स्टाफ के समक्ष अटल जी के जीवन, उनकी राजनीतिक यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभासद हिमांक त्रिपाठी, प्रबंधक राजीव शुक्ला, प्रधानाचार्य माधवी सिंह, अजय मिश्रा, आशू दीक्षित, संजीव शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, गुंजन, भावना, सायमा, ऋषिकांत शुक्ला सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसी क्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.