बक्सर, फरवरी 27 -- रघुनाथपुर, निज संवाददाता। बाबा ब्रह्मेश्वर की नगरी में रंगभरी एकादशी का आयोजन हुआ। इसके उपलक्ष्य में फूल माला के साथ रंग बिरंगी रंगोली से बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर को सजाया गया था। विशेष पूजा अर्चन और शयन आरती, प्रसाद वितरण के उपरांत लगभग हजारों शिव भक्तों ने आयोजन समिति की ओर से तैयार 200 किलो अबीर और 250 किलो दूध से तैयार शरबत का प्रसाद लिया। इसके उपरांत एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली l पूरा मंदिर परिसर अबीर और गुलाल से भर गया। इस दौरान समय के लिए पराम्परिक होली गायन का भी कार्यकम हुआ l रंगभरी एकादशी समिति के संयोजक चिंताहरण पांडेय ने बताया कि इस रंगभरी एकादशी महोत्सव की शुरुआत 2003 में हुई थी। इसके बाद निरंतर यह कार्यक्रम चल रहा है l रंगभरी एकादशी महोत्सव के अवसर पर सुपौल से महाकाल मंडली निमंत्रित की गई हैं l बाबा ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.