हमीरपुर, मार्च 31 -- कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के सरसई गांव में जवारा मेला का आयोजन किया गया। गांव के देव स्थानों के पूजन के बाद देवी गीत के साथ हाइवे किनारे सैय्यद बाबा के स्थान पर सम्पन्न हो गया। सरसई गांव में ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल द्वारा नवरात्रि में जवारा बोए जाते है तथा तेरस के दिन धूमधाम से इन जवारा को गांव में निकाला जाता है। इसके अतिरिक्त गांवके ग्रामीणों द्वारा भी जवारा बोए जाते है। सभी गांव के लोग इसमें भाग लेकर धूम धाम से जवारा मेला का आयोजन करते है। इसमें महिलाएं सिर में जवारा लेकर देवी गीत गाते हुए चल रही थी। देवी भक्त टोलियों में झांझ मंजीरा ढोलक की धुन पर देवी गीत गाते हुए चल रहे थे। भक्त लोग अपने मुंह में लोहे की सांग छेदकर पूजा अर्चना कर रहे थे।इस अवसर पर चेयरमैन कुलदीप निषाद, रामबाबू प्रजापति,धर्मेंद्र सिंह, वि...