मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- शाहपुर कस्बे में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाला जी शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।कस्बे में श्री बाला जी धाम के वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्री बाला जी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा श्री बाला जी धाम मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। गत रात्रि श्री बाला जी धाम मंदिर पर विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए धर्म लाभ उठाया। शोभायात्रा के दौरान श...