बदायूं, मार्च 30 -- नगर में कश्यप समाज के तत्वावधान में मां दुर्गा की बैंडबाजों और डीजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पूजन आरती कर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। नवदुर्गा के समापन के उपरांत एकादशी पर्व पर नगर के कश्यप समाज की ओर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकालकर गौतमपुरी स्थित बड़ी माता मंदिर में हवन पूजन किया गया। गणेश भगवान, खाटू श्याम, राम दरबार, मां दुर्गा, राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियां और काली अखाड़ा से सुसज्जित शोभायात्रा कछला रोड कश्यप पुलिया से शुभारंभ होकर बदायूं रोड, घंटाघर चौराहा से बिल्सी रोड होती हुई गौतमपुरी स्थित बड़ी माता मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कश्यप समाज से महिला पुरुष और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.