मेरठ, मार्च 26 -- फलावदा कस्बे में रामनवमी की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। बरात का उद्धघाटन सरधना विधायक अतुल प्रधान ने तिलक कर व फीता काटकर किया। बरात का जगह-जगह स्वागत किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी ब्रह्माकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज रामप्रकाश राजपूत सर्किल की फोर्स के साथ तैनात रहे।   शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बैंड-बाजों और ढोल ने वातावरण को आस्थामय बना दिया। केनरा बैंक शिव मंदिर मार्ग से शुरू होकर मुख्य बाजार, मोहल्ला जाटान मोहल्ला बस स्टैंड मोहल्ला अंबेडकर नगर मोहल्ला, सैनियान होली चौक, बूढ़ा शिव मंदिर, बाल्मीकि चौक मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने जलपान कराकर बरात का स्वागत किया गया। व्यापारी एसोसिएशन के अश्विनी विश्नोई, अरुण मास्टर, किसान मोर्चा के ...