एटा, अप्रैल 21 -- जलेसर। डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती पर शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों पर धूमधाम एवं हर्ष और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ अकबरपुर हवेली मुख्य बाजार से हुआ। शुभारंभ के बाद शोभायात्रा वायपास मार्ग, महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची। जहां दो दर्जन आकर्षक झांकियां के साथ इंदिरानगर, महावीरगंज में पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को कोतवाली प्रभारी संजय राघव, पुलिस फोर्स मौजूद रहा। शोभायात्रा में कमेटी के अतिरिक्त पूर्व पालिकाध्यक्ष रामदास, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, ओमप्रकाश भारती, पूरन सिंह भारतीय, कुलदीप सिंह, सत्य प्रकाश एडवोकेट, राजेश कुमार बौद्ध, भूप सिंह सहित सैकड़ों अनुयाई मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.