कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। श्री सांवरिया सेठ सेवक परिवार द्वारा रविवार को श्रीश्याम प्रभु खाटूवाले की निशान ध्वजा यात्रा निकाली गई। मनोज अग्रवाल, अनीता अग्रवाल ने श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर प्रांगण किदवई नगर में प्रभु का आह्वान कर पूजन किया। दूर-दूर से आए हजारों भक्तों ने ज्योति पूजन के बाद निशान उठाया और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर प्रभु को अर्पण किया। आरती के बाद महाप्रसाद भक्तों को वितरित किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि फाल्गुन एकादशी का उत्सव इस वर्ष भी श्याम फाल्गुन एकादशी को मनाया जाएगा। यात्रा में जयशंकर शुक्ला, पवन गुप्ता, नरेश अग्रवाल, रामनाथ गुप्ता, महेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.