रामपुर, अप्रैल 10 -- रामपुर। श्री बाला जी दरबार समिति की ओर से शनिवार को श्री बाला जी महाराज की 44वीं भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गांधी समाधि स्थल से प्रारंभ होकर राजद्वारा चौराहा, मिस्टन गंज चौराहा, चम्पा कुंवरि, सर्राफा बाजार से होती हुई अग्रवाल धर्मशाला से मिस्टन गंज पर आकर संपन्न होगी। शोभा यात्रा संपन्न होने के पश्चात अग्रवाल धर्मशाला में रात्रि दरबार सजेगा और मनोकामना हवन होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...