सोनभद्र, मार्च 21 -- सोनभद्र,संवाददाता। नगर में गणगौर पर्व शनिवार को धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गणगौर की शाही शोभायात्रा निकाली गई, जिससे पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल छा गया। राणी सती दादी भक्त महिला मंडल व मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा के माध्यम से गणगौर पर्व के तहत नवविवाहित महिलाओं ने 16 दिनों तक विधिवत पूजन किया। सुबह से ही महिलाओं में पारंपरिक वेशभूषा में तैयार होकर ईसर-गणगौर की प्रतिमाओं का श्रृंगार किया। शनिवार को घरों से कुल 10 गणगौर की शोभायात्राएं डोल नगाड़ों और डीजे, बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। ये शोभायात्राएं राबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर से राम सरोवर तालाब तक पहुंची। इस दौरान राजपूती और पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शामिल हुई। अध्यक्ष रितू जालान ने बताया कि पौराणिक मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.