बाराबंकी, मई 5 -- फतेहपुर, संवाददाता। पहले बड़े मंगल पर सुबह श्री हनुमंत प्रभात फेरी नगर में धूमधाम से निकाली गई। रैली प्रात: छह बजे प्राचीन यशोदा मन्दिर परिसर से शुभारंभ हुई। केसरिया ध्वज लेकर बड़ी संख्या में नागरिक प्रभात फेरी में शामिल हुए। फूलों से वाहन सजा कर उसने प्रभु हनुमान प्रतिमा को विराजमान किया गया था। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे। नागरिकों ने जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। इस दौरान जोरदार जयकारों से माहौल गूंजता रहा। महावीर मार्ग, मेन रोड, पटेल चौक, बाईपास रोड, तहसील, पचघरा संगत धर्म स्थल, बड़ा ठाकुर द्वारा होकर प्रभात फेरी वापस यशोदा मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यहां आरती का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। पुजारी रामचन्द्र शुक्ल ने ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.