बरेली, मार्च 30 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। श्री महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव के तहत सोमवार को जैन समाज द्वारा धूमधाम से श्री महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गईं। प्रातः काल भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का स्वर्ण कलशों द्वारा अभिषेक किया गया। स्वर्ण और रजत झारीयों द्वारा शांति धारा की जाएगी, उसके बाद भव्य शोभा यात्रा जैन मंदिर रामपुर गार्डन से निकाली गई। जो बरेली कॉलेज, कुतुब खाना होते हुए बिहारीपुर जैन मंदिर पहुंची। वहां से इस्लामिया मार्केट, पटेल चौक होते हुए पुनः जैन मंदिर रामपुर गार्डन पर संपन्न हुई। इस मौके पर मीडिया प्रभारी सौरभ जैन, सत्येंद्र कुमार जैन एडवोकेट, धनंजय जैन, अतुल जैन, सुनील कुमार जैन, सतीश जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.