सिद्धार्थ, जनवरी 1 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरे वर्षगांठ पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ में बुधवार को श्रीराम की आकर्षक रूप से सजी पालकी शोभायात्रा श्रीराम जानकी मंदिर परिसर से पूजन अर्चन, आरती के बाद ढोल नगाड़े, गाजे बाजे के साथ उत्साह से निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा चेतिया तिराहा, तिरंगा चौक, गोलघर, भारत माता चौक, सोनारी मोहल्ला, नीबी दोहनी से पुलिस बूथ होते हुए पुनः श्रीराम जानकी मंदिर पर पहुंच सम्पन्न हुई। पालकी शोभायात्रा में युवक हाथों में सनातन धर्म ध्वज लिए जय श्रीराम, अयोध्या धाम की जयजयकार करते हुए नगर भ्रमण किया। कड़ाके ठंड के बावजूद भी शोभायात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.