बदायूं, अप्रैल 3 -- श्रीहनुमान महोत्सव शोभायात्रा हनुमान सेवा समिति वजीरगंज द्वारा भव्य रूप से बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा कस्बा के लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में गणेशजी,रामचंद्रजी, काली अखाड़ा, हनुमानजी की आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान ने गणेशजी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...