मेरठ, मार्च 12 -- फूलबाग कॉलोनी जैन मंदिर से गुरुवार को भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती महोत्सव के अवसर पर धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। श्री जी का अभिषेक और शांति धारा करने के बाद नवीन जैन ने रथ यात्रा के लिए आदिनाथ प्रभु की मूर्ति के लिए बोलियां कराई, सोधर्म इंद्र की विनोद जैन, सौरभ जैन, सारथी इन्द्र हेमंत जैन, चवर डुलाने की दोनों इंद्रो अतुल जैन मयूर जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। सुरेश जैन ऋतुराज का हेमंत जैन, नवीन जैन ने तिलक, माला, पटका और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। मंदिर पर मनीष जैन द्वारा झंडारोहण कराया गया। रथ यात्रा में महावीर भगवान की झांकी आकर्षण को केंद्र रही। यात्रा में महिलाओं और पुरुषों द्वारा नृत्य किए गए जिसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। रथ यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नेहरू नगर से होते हुए फूल बाग कॉलोनी फूल बाग की गली नंबर ...