संभल, अप्रैल 6 -- शहर में महाराजा निषादराज महर्षि कश्यप तुरैहा समाज समिति के तत्वावधान में महाराज निषाद राज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान कैथल गेट स्थित माता मंदिर से नगर में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल झांकियों ने सभी का मनमोह लिया। मां काली के साथ महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगरवासियों ने रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा करके शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान महाराज निषाद राज के जयकारें गूंजते रहे। रविवार की सुबह कैथल गेट स्थित माता मंदिर को फूलों से सजाया गया। समाज के काफी संख्या में एकत्र लोगों ने पूर्ण विधि विधान से हवन पूजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराजा निषाद के जीवन के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इसके बाद दोपहर को एडीजे अपर जिला जज सुधीर तोमर, इंदू वाला, नगर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.