चक्रधरपुर, मई 14 -- बंदगांव, संवाददाता। कराईकेला क्षेत्र के प्रसिद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र कराईकेला में मंगलवार से तीन दिवसीय बैसाखी मेले का शुभारंभ अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। मेले के पहले दिन पारंपरिक मथुरा यात्रा घट निकाली गई, जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए.

पूजा का उद्घाटन पूजा के उद्घाटन के अवसर पर मंगलवार को मथुरा यात्रा का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप पर निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ इस कराईकेला क्षेत्र भ्रमण में हिस्सा लिया। इस दौरान जगह जगह लोगों ने मथुरा यात्रा घट का पूजा-अर्चना की। पुजारी चमटु मिश्रा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया। मेले के दौरान क्षेत्र की लोक कला और संस्कृति का प्रदर्...