धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा
आजमगढ़, मई 15 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जिवली स्थित राम-जानकी मंदिर में गुरुवार को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पहले गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्मिय हो गया। जिवली स्थित राम-जानकी मंदिर में प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। गुरुवार को भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और शिव परिवार के साथ नंदी की प्रतिमाओं को स्थापित करने से पूर्व मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा क्षेत्र के काली मंदिर, ब्रह्मबाबा मंदिर, डीह और शिवाला शिव मंदिर से सती स्थल समेत अन्य स्थानों पर भ्रमण करते हुए पुन: जिवली राम-जानकी मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.