अलीगढ़, मार्च 31 -- अतरौली। कसबें में भगवान महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जैन समाज ने शोभा यात्रा में अहिंसा का सबसे बड़ा संदेश दिया गया। इससे पूर्व सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद मंदिर में विधान का कार्यक्रम हुआ। सुबह से मौहल्ला छपेटी स्थित जैन मंदिर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। माथे पर तिलक चंदन, गले में जैनेंद्रनामी दुपट्टा डाले जैन समाज के महिला, पुरुष व बच्चे उत्साहित थे। मौका था सत्य, अंहिसा के संवाहक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव का। जैन धर्मावलंबियों ने मौहल्ला छपेटी स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा कस्वां के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय जैन मंदिर पर पहुंचकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.