कन्नौज, अप्रैल 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित नहर कोठी से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर तक पहुंची। शोभायात्रा का नगर में कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पश्चिमी बाईपास पर रविवार की शाम पांच बजे से ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र होना शुरू हो गए थे। भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति की पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा पश्चिमी बाईपास से नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई सौरिख रोड तक निकाली गई। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा इस दौरान सब्जी मंडी के पास व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर और शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोगों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। ...