पीलीभीत, फरवरी 17 -- पूरनपुर। सोमवार को श्री बालाजी महाराज एवं श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडलं सेवा समिति के तत्वावधान में श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा श्री सीताराम मंदिर से शुरु हुई। इसमें खाटू श्याम जी की झांकी शामिल रही। नगर में यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की गई। ढोल नगाड़ो के साथ निशन यात्रा पूरे नगर में घुमाई गई। इस दौरान भक्त जयकारे लगाते हुए झूमते गाते हुए चल रहे थे। शाम को फूलों की होली और संकीर्तन का आयोजन किया गया। संकीर्तन में मधुर भजन पर भक्त देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान श्री बालाजी दरबार के महंत अखिलेश त्रिगुणायत, अभिषेक गुप्ता, निहाल गुप्ता, नितिन गुप्ता, ठाकुर अनुज, विशाल गुप्ता, ठाकुर शिवम भदौरिया, अभिषेक, पुष्कर, आकाश गुप्ता, सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.