शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- शाहजहांपुर। आनंदपुरम कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर से राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा आनंदपुरम कॉलोनी से शुरू होकर कनौजिया, कच्चा कटरा, मालखाना मोड़, बनखंडी और होते हुए लौहारों वाले चौराहे से गुजरकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुनील शास्त्री ने बताया कि राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। कलश यात्रा में अंकुर मिश्रा, सचिन मिश्रा, विवेक मिश्रा, अभिषेक, कुनाल, वैभव मिश्रा, रिशु, उदित, शिवम और कृष्ण कुमार सक्सेना सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- गाजे-बाजे संग निकली प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.