बाराबंकी, मार्च 23 -- मसौली। ग्राम पंचायत बड़गांव के मोहल्ला नालीपार स्थित मंदिर पर सोमवार से शुरु हुई सात दिवसीय भगवतकथा से पूर्व कथा स्थल से भव्य कलशयात्रा निकाली गयी। पड़रिया घाट कल्याणी नदी से जल लाकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए यात्रा कथा स्थल पर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश लेकर डीजे के धुन पर भक्त थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। कलश यात्रा में पुरुष और बच्चे झंडा लेकर आगे चल रहे थे। कलश यात्रा मढीटोला, दुर्गा मंदिर, पूरब टोला, हनुमान मंदिर, मँझपटिया स्थित काली मंदिर होते हुए कथास्थल पहुंची। इससे पूर्व कलशयात्रा मसौली चौराहे पर अमीर गुलाल उड़ते हुए भक्ति गीतों पर थिरकती युक्तियां व युवको ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कल्याणी नदी से जल भरकर पुन कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। जहां पर नैमिषशरण से आये आचार्य सचिन महाराज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.