रिषिकेष, मार्च 3 -- मधुबन आश्रम में श्री चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान शिवाजी नगर में भक्तों ने नगर संकीर्तन निकाला। उसके बाद शाम को आश्रम में श्री चैतन्य महाप्रभु नित्यानंद प्रभु का महाअभिषेक दूध, दही, फलों के रस, शहद आदि से किया गया। मौके पर मधुबन आश्रम अध्यक्ष परमानंद दास महाराज, पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वान, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिव मूर्ति कंडवाल, समाजसेवी बच्चन पोखरियाल, चंद्रवीर पोखरियाल, सुनील कंडवाल, सूर्यचंद चौहान, नवीन अग्रवाल, संदीप गुप्ता, दिनेश कोठारी, विशाल कक्कड़, नितिन गुप्ता, सुदामा सिंघल, रास बिहारी दास, हरि भक्त दास, ऋषभ प्रभु, अमन प्रभु, मुकुल शर्मा, डॉ सुनील सहगल, राजीव वालिया, राजीव कालरा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...