धूमधाम से निकली 27वीं शिव भोले की बारात
शाहजहांपुर, अगस्त 26 -- शाहजहांपुर। शहर में सोमवार को 27वीं शिव भोले की बारात धूमधाम और भक्तिमय माहौल में निकाली गई। हिंदू सत्संग भवन से दोपहर तीन बजे शुरू हुई बारात में बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान शिव के जयकारों और भजनों से पूरा मार्ग गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा और स्वागत कर बारात का उत्साह बढ़ाया। बारात में भगवान शिव और माता पार्वती सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शिवभक्त जयकारे लगाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। बारात निर्धारित मार्गों से होकर बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बैंडबाजे की स्वर लहरियों के बीच पालकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.