इटावा औरैया, अक्टूबर 7 -- इटावा, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर नुमाइश पंडाल में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद सेवा ज्योति मशाल प्रज्ज्वलित कर यात्रा को रवाना किया गया। इस मौके पर नुमाइश पंडाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सम्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनमानस को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- सेवा ज्योति यात्रा में गूंजा शहर से गांव तक का सेवा संकल्पसेवा ज्योति यात्रा का शुभारम्भ बुधवार को जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में व कार्यक्रम संयोजक आयुष राज के संयोजन में जनपद में सेवा ज्योति पद यात्रा निकाली गयी। इसका शुभारम्भ नुमाइश पंडाल से नेताओं ने किया। सेवा ज...