बिजनौर, अप्रैल 3 -- चांदपुर। चांदपुर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। चांदपुर में स्थित बालाजी धाम मंदिर रामलीला ग्राउंड से श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों-नेहरू चौक, धानी बाजार, शंकर मूर्ति, बाजार बजरिया, देवी मंदिर बाईपास होते हुए गोकुल नगर पहुंची और बालाजी धाम रामलीला ग्राउंड पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नेतृत्व बालाजी धाम मंदिर के भक्त बृजेश पाल ने किया। यात्रा में राम दरबार, राधा-कृष्ण, काली माता और बालाजी की आकर्षक झांकियां सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही बैंड-बाजों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.