गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। श्रीश्याम लाडले संस्था द्वारा आयोजित श्री श्याम प्रभु की विशाल निशान एवं शोभा यात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें भारी संख्या में श्याम प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति का उल्लास देखने को मिला। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नेपाल क्लब में यात्रा के विराम के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कोलकाता से पधारे लव अग्रवाल ने 'तेरे दर पर आकर मुझे क्या मिला है...' भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद 'थारे भरोसे हैं सांवरा' सहित अनेक भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।जयपुर से आए अभिषेक नामा ने अपने भजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.