बाराबंकी, फरवरी 27 -- सूरतगंज। क्षेत्र के रायपुर गांव में नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व शुक्रवार को भव्य शिव बारात और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के बीच गगनभेदी जयकारों, भजनों और गुलाल की रंगत ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिव-पार्वती विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर स्थित नवनिर्मित मंदिर से आचार्य पं. यश शंकर मिश्रा के सानिध्य में शिव बारात की शुरुआत हुई। बारात इमलीपुर, चंदूरा और मोहम्मदपुर खाला होते हुए प्रसिद्ध वनखंडेवर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शिव परिवार की मूर्तियों का पूजन कर पुष्पवर्षा क...