बदायूं, मार्च 28 -- कस्बा में शुक्रवार को श्री रामनवमी की शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई। शिव मंदिर से शुरू होकर राजाबेन मंदिर पर संपन्न हुई इस यात्रा में श्री राम दरबार, राधा-कृष्ण, हनुमान जी और शिव-पार्वती के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे। दो डीजे की धुनों पर नाचते युवाओं और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता की उपस्थिति के साथ संजीव प्रधान द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं जीतू साहू और विमल ठाकुर ने शीतल पेय व जल सेवा की। शोभायात्रा में सनी ठाकुर, राजेश साहू, सत्य बाबू, धीरज साहू, दयालु सिंह, सतीश ठाकुर, यादराम मौर्य, आदेश शर्मा और विमल सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.