हाथरस, फरवरी 10 -- मुरसान। कस्बा मुरसान में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुरसान केंद्र के तत्वावधान में शिव बाबा की भव्य बारात एवं शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा, उल्लास एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के पूर्व अध्यक्ष गिर्राज किशोर शर्मा,रजनेश कुशवाह, किरण शर्मा,भावना बहिन,बीके सीमा , स्थानीय केंद्र प्रभारी बीके बबिता एवं अन्य ब्रह्मावत्स व मातृशक्ति जनसमूह के करकमलों द्वारा किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के हाथों में शिवध्वज एवं आगे चल रही भगवान शिव की सुंदर झांकी यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। नगर भ्रमण के दौरान "ॐ नमः शिवाय" के पावन जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह शोभायात्रा नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.