कन्नौज, मार्च 28 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख के सदर बाजार स्थित शिवाला शिव मंदिर में पिछले नौ दिनों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की पं.हरिओम दुबे एवं सूर्यकांत भारद्वाज द्वारा हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा। आयोजन की शुरुआत में प्रबंधक अमित वर्मा, अध्यक्ष शिवेश चौरसिया और कोषाध्यक्ष शेखर चौरसिया ने माता रानी की आरती उतारकर उन्हें माला पहनाई। नवमी के उपरांत शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा सदर बाजार से प्रारंभ होकर थाने वाली रोड, नादेमऊ चौराहा और छिबरामऊ रोड से होते हुए बेहटा घाट पहुंची, वहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक...