बदायूं, अप्रैल 24 -- भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बैंडबाजे और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के उपरांत हुए कार्यक्रम में सजातीय मेधावियों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा नगर के बाजार कला बिहारी जी मंदिर से शुभारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई घंटाघर, रेलवे रोड से होती हुई भगवानदास पैलेस पहुंचकर संपन्न हुई। जहां आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। शोभायात्रा में किशन चंद शर्मा, कृपाराम शर्मा, गोपी वल्लभ शर्मा, मुकेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा पहलवान, मोहित राज, मोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- एटा में परशुराम शोभायात्रा में मथुरा के विप्र बंधु रहे मौजू...